फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Defence minister should apologize to the public for false promises'

‘झूठे वादे के लिए जनता से माफी मांगें रक्षामंत्री’

Fri, 01 Oct 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
'Defence minister should apologize to the public for false promises'
पौड़ी के पैठाणी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करती पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : PAURI
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार झूठ का पुलिंदा हैं। सरकार ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर भी राजनीति के सिवा कुछ नहीं किया। गोदियाल ने कहा कि पांच साल पूर्व तत्कालीन रक्षामंत्री ने गढ़वाली की पुण्यतिथि पर क्षेत्र में सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की थी। पीठसैण आ रहे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत को जनता से झूठे वादे के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विकास खंड थलीसैण के मजरा महादेव व पैठाणी में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मां, बहन-बेटियों को घस्यारी किट थमा वर्षों पुरानी परंपरा में धकेलने का काम कर रहे हैं। गोदियाल ने कहा कि जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार चंद पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है। इससे पहले उन्होंने थलीसैण, चौखाल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। साथ ही देवराड़ीखाल-बूंगीधार में जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान 200 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजेश चमोली, प्रदेश सचिव कविंद्र इष्टवाल, पूर्व प्रदेश सचिव दलीप गुसांई, ब्लाक अध्यक्ष थलीसैण अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed