फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   danger of corona is not yet over, be cautious:

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं, सतर्क रहें : प्रो. रावत

Thu, 25 Mar 2021 04:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
danger of corona is not yet over, be cautious:
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर के सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने कोरोना संक्रमण के लक्षण एवं बचाव के तरीकों की जानकारी दी। कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए लापरवाही न करें। उन्होंने लोगों को जागरूक एवं सतर्क करने के लिए स्वयंसेवियों का आह्वान किया।
विज्ञापन

बिड़ला परिसर में चल रहे एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रावत ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं हैै। सामाजिक दूरी और मास्क पहनना जरूरी है। वर्तमान में कोविड-19 वैक्सीन लगाई जा रही है। बावजूद सभी को कोविड गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट स्वयंसेवियों सृष्टि रावत एवं अंकित देवली को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अभियंता राजेंद्र प्रसाद, एनएसएस समन्वयक प्रो. ओके बेलवाल, डीएसडब्लू प्रो. पीएस राणा व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. ममता आर्य ने विचार रखे।
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
देवप्रयाग। उत्तराखंड में कोरोना की दोबारा दस्तक से तीर्थ नगरी में तहसील प्रशासन और पालिका की ओर से जन जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को तहसीलदार एसएस कठैत व नगर पालिका अध्यक्ष केके कोटियाल, उप राजस्व निरीक्षक अर्जुन पंवार, सभासद संगीता ध्यानी ने कोरोना से सुरक्षा के लिए नगर के वार्ड-2 से सैनिटाइजेशन के कार्य का शुभारंभ किया। इस वार्ड में पवित्र संगम स्थल, श्री रघुनाथ मंदिर और संगम मार्केट स्थित है। जहां पर कि बाहरी प्रदेशों के श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। इस मौके पर जागरूकता टीम ने लोगों को निशुल्क मास्क वितरित कर कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के उपाय भी बताए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed