फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Cyber fraud of Rs 40 thousand from teacher in the name of credit card

Pauri News: क्रेडिट कार्ड के नाम पर शिक्षक से 40 हजार की साइबर ठगी

Tue, 06 Feb 2024 04:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:27 PM IST
विज्ञापन
Cyber fraud of Rs 40 thousand from teacher in the name of credit card
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के जीआईसी पिपलीधार डागर के शिक्षक जसवंत लाल से साइबर ठगों ने 40 हजार ठग लिए। फेसबुक पर एक बैंक के क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए आए एक लिंक के जरिए उनके साथ पांच फरवरी को धोखाधड़ी हुई है। मामले में उन्होंने कीर्तिनगर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

शिक्षक जसवंत लाल ने बताया कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने बैंक क्रेडिट कार्ड बनाने के रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक देखा। क्रेडिट कार्ड के लिए उन्होंने लिंक पर रजिस्ट्रेशन किया। चार फरवरी को उनको किसी की कॉल आई, जिसने उनसे आधार नंबर व डेविड कार्ड नंबर मांगा। इसके बाद पांच फरवरी को उनके खाते से पहली बार में 24,500 और दूसरी बार 15,500 रुपये कट गए। उन्होंने बताया कि खाते में कुल 40 हजार 28 रुपये थे।
विज्ञापन

कीर्तिनगर कोतवाली निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि साइबर ठगी के संबंध में मौखिक सूचना मिली थी। इसके बाद साइबर सेल में आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट भेज दी गई है। पुलिस की ओर से पैसा वापस दिलवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed