फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Crowds gathered at the Baikuntha Chaturdashi fair, the Chakravyuh performance was the centre of attraction

Pauri News: बैकुंठ चतुर्दशी मेले में उमड़ी भीड़, चक्रव्यूह मंचन रहा आकर्षण का केंद्र

Sun, 02 Nov 2025 05:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the Baikuntha Chaturdashi fair, the Chakravyuh performance was the centre of attraction
पौड़ी। गगवाड़स्यूं घाटी स्थित सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर बलोड़ी में बैकुंठ चतुर्दशी मेले के दूसरे दिन उत्सव ग्रुप की ओर से चक्रव्यूह मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने भी गीतों व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


रविवार को मेले दूसरे दिन के आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने किया। उन्होंने देवलेश्वर महादेव के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि देवलेश्वर महादेव मंदिर इस घाटी के 34 से अधिक गांवों की आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखता है। कहा कि यह मंदिर न केवल धार्मिक स्थल है, बल्कि लोकपरंपरा, लोककला और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। समिति की मांग पर जिलाधिकारी ने मंदिर के ऊपरी भाग पर शिल्प संबंधी कार्य के अलावा इतिहास, स्थापत्य और विरासत को सहेजने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंदिर की आरती एवं स्तुति पुस्तिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उत्सव ग्रुप के चक्रव्यूह मंचन से दर्शकों ने खूब सराहा। ग्रुप के निदेशक डाॅ.राकेश भट्ट ने चक्रव्यूह मंचन के ऐतिहासिक, व्यवहारिक व सामाजिक पहलुओं की जानकारी दी। मंचन देखने को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले में स्थानीय कलाकार आरव जुगराण ने हे नंदा सुनंदा, तानिया व अनन्या ने गढ़वाली नृत्य, गौरा देवी ने भजन की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के दौरान पहली बार आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में 43 व सीनियर वर्ग में 44 छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का संयोजन डाॅ.पंचम रावत ने किया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष केसर सिंह कठैत, समिति के सचिव जगत किशोर बड़थ्वाल, संचालक नागेंद्र जुगराण, सदस्य विकास गुसाईं, हरिओम, गणेश सिंह, सुदर्शन नेगी, नरेश जुयाल, सुदर्शन थपलियाल आदि शामिल रहे।
---------
राजेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed