फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   शनिवार देर रात भिड़े दो छात्र गुट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शनिवार देर रात भिड़े दो छात्र गुट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Jan 2019 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
शनिवार देर रात भिड़े दो छात्र गुट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव विवाद थम नहीं रहा है। अध्यक्ष पद का चुनाव रद्द होने से आक्रोशित अभाविप व जय हो छात्र संगठन के कार्यकर्ता शनिवार देर रात आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो छात्रों के खिलाफ मारपीट और गाली गलौच के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में अराजकता फैलाने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव विवाद के चलते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और जय हो छात्र संगठन के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। विवि प्रशासन द्वारा छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव रद्द किए जाने से बौखलाए अभाविप व जय हो छात्र संगठन के कार्यकर्ता अब आपस में भिड़ रहे हैं। शनिवार शाम बिड़ला परिसर के गेट पर दोनों गुट आमने-सामने हो गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। नौबत मारपीट तक पहुंचती, इससे पहले पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्रों को यहां से हटा दिया। पुलिस कुछ छात्रों को कोतवाली भी ले आई थी। लेकिन इसी बीच देर रात करीब 11 बजे गोला बाजार में फिर दोनों गुट आमने सामने हो गए। दोनों गुटों में जमकर लात घूंसे चलने से कई छात्र चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत कराया। बाद में दोनों गुटों के छात्रों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि छात्रों की तहरीर पर चार के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौच के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। करीब 19 छात्रों का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed