फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   crime

खिलौना पिस्तौल दिखाकर एटीएम लूटने की कोशिश, गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
कुलगाम। पुलिस ने बैंक का एटीएम लूटने का प्रयास कर रहे एक युवक को खिलौना पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की सुबह एक युवक यारीपोरा इलाके में स्थित एक बैंक के एटीएम में घुस आया। उसने गार्ड को पिस्तौल दिखाकर कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन

उसके बाद एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम को कुछ संदिग्ध लगा तो उसने एटीएम घेर लिया और युवक को पकड़ लिया। उसकी पिस्तौल कब्जे में कर ली। पुलिस ने चेक की तो वह खिलौना पिस्तौल निकली। युवक को थाने लाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। युवक की शिनाख्त साकिब रशीद गनई पुत्र अब्दुल रशीद निवासी यारीपोरा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने परिस्थितियों को देखने के बाद तड़के इस घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया था, परंतु पुलिस की सक्रियता से वह पकड़ा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कुपवाड़ा में भी हुई थी कोशिश
इससे पहले इसी मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में खिलौना पिस्तौल दिखाकर ग्रामीण बैंक को लूटने की कोशिश को सतर्क सुरक्षाबलों ने विफल कर दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी कुवारा के नुटनुसा इलाके में स्थित एक ग्रामीण बैंक में खिलौना पिस्तौल दिखाकर बैंक लूटने की कोशिश कर रहे थे, परंतु वहां भी सतर्क सुरक्षाबलों ने इसे नाकाम कर दिया था। दोनों की शिनाख्त कुलगाम के रहने वाले जावेद अहमद मीर और आशिक हुसैन वानी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed