फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Cow stuck in drain, rescued safely

Pauri News: नाली में फंसी गाय, सकुशल निकाली

Sat, 01 Feb 2025 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Cow stuck in drain, rescued safely

विज्ञापन




श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आंचल डेयरी के निकट डांग सड़क पर खुली छोड़ी गई नाली में गाय गिरकर फंस गई। करीब छह फीट गहरी नाली में फंसी गाय को स्थानीय लोगों और गौसेवा संवर्धन समिति के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाय सकुशल बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि काफी समय से इतनी गहरी नाली नगर निगम ने खुली छोड़ी है। स्थानीय निवासी मनवर सिंह रावत, रघुवीर सिंह, मधुसूदन सेमवाल आदि ने कहा कि नगर निगम इस नाली को लेकर लापरवाही कर रहा है। नाली के ऊपर जाला न लगाए जाने से इसमें हर समय बच्चों सहित जानवरों के गिरने का खतरा बना रहता है। गत वर्ष भी कई बार कई गाय इसमें गिरकर चोटिल हो चुकी हैं। नाली में निकासी न होने से बरसात का पानी घरों में घुसने का खतरा भी बना रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed