फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   court

सास, ससुर, पति, देवर को सात साल की सजा

Wed, 11 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी Updated Wed, 11 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कवरसैन की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में मृतका के ससुर, सास, पति और देवर को दोषी पाते हुए उन्हें सात साल का कारावास और पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन



सुनवाई के दौरान सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पीबी पंत ने बताया कि 16 अप्रैल 2010 को धूमाकोट थाना क्षेत्र के किनाथ गांव निवासी चंद्रमोहन की पत्नी कांति की सिर में चोट लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


 मामले में कांति के पिता बवाड़ी गांव निवासी मुरली ने धुमाकोट थाने में तहरीर देकर कांति के पति चंद्रमोहन, ससुर सुरेंद्र सिंह, सास शाकंबरी देवी और देवर विनोद पर कांति की हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहरीर में उन्होंने कहा था कि शादी के बाद से ही मृतका के पति चंद्रमोहन, ससुर सुरेंद्र सिंह, सास शाकंबरी देवी, देवर विनोद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे।


मामले में धुमाकोट पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सहायक शासकीय अधिवक्ता पंत ने बताया कि मामले में हुई सुनवाई में न्यायालय ने चारों आरोपियों को दहेज हत्या का दोषी पाते हुए सात साल की सजा और पांच हजार के जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed