फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dr. Manisha of Garhwal University selected for the National Teachers' Award.

Pauri News: गढ़वाल विवि की डॉ. मनीषा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन

Sat, 22 Aug 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 22 Aug 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Dr. Manisha of Garhwal University selected for the National Teachers' Award.
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि की बायोकेमिस्ट्री विषय की डॉ. मनीषा निगम का चयन केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रदान किए जाने वाले नेशनल अवार्ड टू टीचर्स-2026 के लिए हुआ है। देशभर से इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए केवल 21 शिक्षकों का चयन किया गया है। चयनित शिक्षकों में विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षक शामिल हैं।

यह राष्ट्रीय सम्मान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने वाला महत्वपूर्ण सम्मान है। डॉ. मनीषा निगम का चयन गढ़वाल विवि की अकादमिक उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है। पुरस्कार समारोह 5 सितंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक पुरस्कार में प्रशस्तिपत्र, 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं रजत पदक प्रदान किया जाएगा। विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह व कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने डॉ. मनीषा निगम को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed