फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Convicted absconding warranty caught by police from Gurugram, sent to jail

Pauri News: सजायाफ्ता फरार वारंटी को पुलिस ने गुरुग्राम से पकड़ा, जेल भेजा

Tue, 13 Aug 2024 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 13 Aug 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Convicted absconding warranty caught by police from Gurugram, sent to jail
पौड़ी। धोखाधड़ी के मामले में सजायाफ्ता फरार वारंटी को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि धोखाधड़ी में मामले में आरोपी शमशुद्दीन निवासी सकतुआ बुजुर्ग, थाना तरकुलवा जिला देवरिया उत्तर प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज हुआ था जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को तीन साल की सश्रम व तीन माह की साधारण सजा सुनाई थी। कुछ समय बाद कोर्ट से जमानत पर वह रिहा हो गया लेकिन उसके बाद से अदालत में पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने कई बार आरोपी के खिलाफ जमानती व गैर जमानती वारंट जारी किए लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। इस बार न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी के गैरजमानती वारंट पर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद उसे टिकरी गांव सेक्टर-48 गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed