फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Control room activated for drinking water and sewer complaints in Pauri

Pauri News: एक हफ्ते बाद भी पहुंचे से बाहर गुलदार, सोमवार को खुलेंगे विद्यालय

Fri, 01 May 2026 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 01 May 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Control room activated for drinking water and sewer complaints in Pauri
- चरधार संकुल के 12 स्कूलों में बीते 24 अप्रैल से विद्यालय हैं बंद
विज्ञापन

पौड़ी। जिला मुख्यालय से सटे बमठी गांव में गुलदार की दहशत बरकरार है। छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर गुलदार प्रभावित बमठी समेत चरधार संकुल के 12 स्कूलों में शनिवार (आज) अवकाश घोषित किया गया है। संकुल के इन विद्यालयों में बीते 24 अप्रैल से विद्यालय बंद हैं।
बीते 23 अप्रैल को बमठी गांव में गुलदार ने एक बुजुर्ग को मार डाला था। गुलदार के बढ़ते खतरे को देखते हुए पौड़ी ब्लॉक के ये 12 विद्यालय अब सोमवार 4 मई को खुलेंगे।
विज्ञापन

बीईओ पौड़ी मास्टर आदर्श ने बताया कि गुलदार के खतरे को देखते हुए प्रभावित गांवों से जुड़े चरधार संकुल के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में शनिवार को भी अवकाश घोषित किया गया है। जिनमें उच्च प्राथमिक स्कूल गिरगांव, छतकोट, प्राइमरी क्यार्क, चरधार, छतकोट, गिरगांव, ओणी, बमठी, केसुंदर, सिरोली, सचकिलो व भगतराम न्यू मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल सत्यखाल शामिल हैं। वहीं गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि बमठी गांव में विभागीय टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। 18 से 20 कैमरा ट्रैप व सोलर सीसीटीवी, 4 पिंजरे और विभागीय टीमें तैनात हैं। क्षेत्र से सटे असनोली व क्यार्क में भी सीसीटीवी कैमरे और पिंजरे लगा दिए हैं। बताया कि फिलहाल गुलदार पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed