फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress's Kedarnath Pratishtha Yatra reaches Devprayag

Pauri News: कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा पहुंची देवप्रयाग

Fri, 26 Jul 2024 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 26 Jul 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Congress's Kedarnath Pratishtha Yatra reaches Devprayag
देवप्रयाग। कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा शुक्रवार को शिवपुरी से देवप्रयाग पहुंची। यहां यात्रा का तीर्थ पुरोहितों व जनता ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर करगिल बलिदानियों को श्रद्धांजलि भी दी गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार केदारनाथ ही नहीं बदरीनाथ में निर्माण में भी खिलवाड़ कर रही है। केदारनाथ में 228 किलो सोना चोरी की जांच एक साल बाद भी सरकार ने नहीं की है। दिल्ली में तमाम दावों के बावजूद आज भी केदारनाथ धाम ट्रस्ट संचालित हो रहा है। कहा कि वहीं बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के नाम पर देवप्रयाग तीर्थपुरोहित समाज व अन्य हकहकूकधारियों के मकानों को तोड़ दिया गया। करगिल शहीद दिवस पर उन्होंने कहा कि आज अग्निपथ योजना से सेना को कमजोर किया जा रहा है। भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यात्रा में पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, रणजीत रावत, ओम गोपाल रावत, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, वीरेंद्र कंडारी, जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, उपाध्यक्ष नंदन टोडरिया, नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत और विनोद टोडरिया आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed