फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congressmen burnt the effigy of the minister in protest against the municipal corporation

नगर निगम के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री का पुतला

Wed, 05 Jan 2022 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt the effigy of the minister in protest against the municipal corporation
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। कहा कि नगर पालिका को नगर निगम बनाना सरकार और मंत्री का सोचा समझा षड़यंत्र है।
विज्ञापन

बुधवार को गोला पार्क में एकत्रित कांग्रेसियों ने क्षेत्रीय विधायक व उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बिना जन सुनवाई के नगर निगम बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों के साथ धोखा किया गया है, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस की ओर से नगर निगम बनने के विरोध में लड़ाई जारी रहेगी। कांग्रेसियों का कहना है कि नगर पालिका को नगर निगम बनाने से जनता पर अनावश्यक करों का बोझ बढ़ जाएगा। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर ने कहा कि सरकार ने नगर क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र को भी जबरन नगर निगम में शामिल किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर पीसीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना रावत, बसंती जोशी, सभासद संजय फौजी, पूर्व सभासद भगत डागर, सुधांशु नौडियाल, शिवलाल रेखा अग्रवाल, प्रवेज अहमद, जेपी पुरी, शेर सिंह पंवार, राजेश जुगरान, रेखा रावत, श्वेता खन्ना व रघुवीर प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed