फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress workers took out a rally in the market with drums and dholaks.

Pauri News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-दमाऊं के साथ बाजार में निकाली रैली

Sun, 28 Dec 2025 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 28 Dec 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Congress workers took out a rally in the market with drums and dholaks.
देवप्रयाग में मनाया गया कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कीर्तिनगर। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान कीर्तिनगर बाजार में ढोल-दमाऊं, नारों के साथ बाजार में रैली निकाली गई।

रविवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कीर्तिनगर पुल से इंदिरा गांधी पार्क तक हाथों में तिरंगा लेकर जयकारों के साथ बाजार में रैली निकाली। जिलाध्यक्ष असवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में ऐतिहासिक भूमिका निभाई तथा स्वतंत्रता के बाद देश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल आर्य ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। कार्यकारिणी सदस्य मोहनानंद डोभाल ने मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी कानूनों को कमजोर करने को भाजपा की जनविरोधी नीति बताया। महिला अत्याचार एवं अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मामलों में दोषियों को बचाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाए। कार्यक्रम में रघुवीर सिंह भंडारी, डॉ. प्रताप भंडारी, सुमन पुंडीर, राजेंद्र सिंह चंद, राजेंद्र बुटोला, प्रदीप थपलियाल, आशुतोष रावत, अंकित सिंह और नीति राज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed