फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress will take out a mega rally justice is not provided

Pauri News: न्याय न मिलने पर महारैली निकालेगी कांग्रेस

Thu, 08 Jan 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 08 Jan 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Congress will take out a mega rally justice is not provided
कोटद्वार। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड की शांति वादियों में अशांति का पैगाम न दे। अंकिता हत्याकांड मामले की जल्द से जल्द सीबीआई जांच करा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए। तभी उत्तराखंड की बेटियां सुरक्षित रहेंगी। कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने व स्थानीय स्तर के मुद्दों पर कांग्रेस जल्द महारैली करेगी। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल हुए ऑडियो वीडियो के बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। जिसके परिणामस्वरूप उतराखंड का पूरा जनमानस सड़कों पर आंदोलनरत है। वहीं, सरकार की ओर से मामले का संज्ञान न लेना संवेदनहीन व गंभीर है। कहा कि पहले जिन बिंदुओं और तथ्यों को नजरअंदाज किया गया वह अब सोशल मीडिया में उजागार हो चुके हैं। अब वीआईपी का नाम भी उजागर हो चुका है। अंकिता को जो आधा-अधूरा न्याय मिला है, उसके लिए सरकार कठोर से कठोर कदम उठाए। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मीना बछुवाण, पूर्व प्रमुख गीता नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed