फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress leader came to know about the condition of the woman injured by Guldar

कांग्रेस नेता ने जाना गुलदार से घायल महिला का हाल

Sun, 22 Aug 2021 08:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Congress leader came to know about the condition of the woman injured by Guldar
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने तहसील चौबट्टाखाल के ग्राम घरतोली तल्ला पहुंच गुलदार के हमले में घायल महिला का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल क्षेत्र में लगातार गुलदार सहित अन्य जंगली जानवरों के हमलों की घटनाओं पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन

तहसील चौबट्टाखाल के ग्राम घरतोली तल्ला देवराजखाल में शनिवार रात आठ बजे रचना देवी पत्नी रूपचंद गुलदार के हमले में घायल हो गई थी। घायल महिला को परिजन व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल ले गए। रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य बिष्ट ने गांव पहुंचकर घायल महिला का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल में गुलदार इससे पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस एकेश्वर महेंद्र रावत, पोखडा अरुणोदय बिष्ट, ग्राम प्रधान घरतोली नवीन चंद, विजेंद्र रावत, रतन सिंह, वेदपाल सिंह गुड्डू देवराज, चैन सिंह रावत, विकास रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed