फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress candidate Godiyal accused of tarnishing the image

कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल ने लगाया छवि खराब करने का आरोप

Sun, 20 Feb 2022 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
Congress candidate Godiyal accused of tarnishing the image
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने थाना श्रीनगर में तहरीर देकर छवि खराब कर मानहानि करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली के एसएसआई रणवीर चंद्र रमोला ने बताया कि तहरीर में गोदियाल ने कहा है कि चुनाव के दौरान पार्टी की छवि के साथ-साथ मेरी छवि को भी नुकसान पहुंचाने व मानहानि करने के नियत से एक अनजान समाचार पत्र छपवाकर फेसबुक पेज पर सामाजिक कुप्रभाव पैदा करने की कोशिश की गई है। तहरीर में उन्होंने भाजपा के नाम पर बनाए गए फेसबुक पेज, शेयर करने वाले व्यापारी व अनजान समाचार पत्र का हवाला भी दिया है। उन्होंने मामले में नियत धाराओं के तहत उक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एसएसआई रमोला ने कहा कि मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed