फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Condolences on the sudden demise of CDS Bipin Rawat

सीडीएस बिपिन रावत के आकस्मिक निधन से शोक

Wed, 08 Dec 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Condolences on the sudden demise of CDS Bipin Rawat
भारत के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों ने दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और अन्य सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र खंडूड़ी ने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर को गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में सीडीएस रावत ने नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें और डिग्री लेने के बाद जिस क्षेत्र मेें भी जाएं, अपने से पहले देश के बारे में सोचने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि दोनों ही बातों पर अमल करना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ऋतांशु कंडारी व प्रदेश सहमंत्री संदीप राणा, बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ सचिव राम प्रकाश व देवकांत देवराड़ी और पूर्व उपाध्यक्ष सुजीत गैरोला ने कहा कि एक दिसंबर को सीडीएस रावत से मुलाकात हुई थी। उन्होंने 20 मिनट तक चर्चा करते हुए कहा था पलायन कैसे रुके, इसका ड्राफ्ट बनाकर इसी माह दिल्ली में आओ, लेकिन इसी बीच यह दुखद खबर आई। इससे सदमा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed