फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Chipko Chetna Yatra started from Raini village reached Srinagar

Pauri News: रैणी गांव से शुरू हुई चिपको चेतना यात्रा पहुंची श्रीनगर

Thu, 27 Mar 2025 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Chipko Chetna Yatra started from Raini village reached Srinagar
श्रीनगर। जनपद चमोली के रैणी गांव से 24 मार्च से शुरू हुई चिपको चेतना यात्रा बृहस्पतिवार को श्रीनगर पहुंची। इस दौरान यात्रा से जुड़े सदस्यों ने पेड़ों को बचाने की अलख जगाने वाली गौरा देवी को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। साथ ही वर्ष 2025 को गौरा देवी के नाम पर समर्पित कर मनाए जाने की मांग की। ग्रीन मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध विजयपाल बघेल ने कहा कि 24 से 30 मार्च तक वृक्ष सुरक्षा सप्ताह के तहत चिपको यात्रा निकाली जा रही है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण बचाने में लगे सभी लोगों को एकजुट कर एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका देकर इस वर्ष को गौरा देवी के नाम पर समर्पित किए जाने की मांग की गई है। ताकि देश और दुनिया जान सके कि एक आदिवासी अशिक्षित महिला ने पेड़ों को बचाने के लिए कितना बड़ा आंदोलन किया था। उन्होंने रैणी गांव में गौरा देवी के नाम से शोध संस्थान खोले जाने की मांग की। यात्रा के संयोजक सुरेश सुयाल ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में चिपको आंदोलन की आवाज को पुन: बुलंद किए जाने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है। भारत सरकार से गौरा देवी को भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई है। कहा कि वनों में आग लगने का सीजन शुरू होने वाला है। जंगलों को आग से बचाने के लिए लोगों को यात्रा के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर महेश कुंवर, गढ़वाल विवि पर्वतीय शोध केंद्र के नोडल अधिकारी अरविंद दरमोड़ा आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed