फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Child dies while crossing Gadera in pauri

गदेरा पार करते समय बालक की मौत

Tue, 20 Jul 2021 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Child dies while crossing Gadera in pauri
तहसील चाकीसैण में गदेरा पार करते समय मलबे और पेड़ की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। गांव के 8 बच्चों का दल ताराकुंड से ट्रैकिंग कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

तहसील चाकीसैण के स्योली तल्ली गांव का गौरव रावत (12) पुत्र भगत सिंह अपने 7 दोस्तों के साथ सोमवार को पर्यटन स्थल ताराकुंड ट्रैकिंग पर गया। देरशाम सभी एक वाहन से पैठाणी होते हुए गांव लौट रहे थे। मोटर मार्ग पर कांडा गदेरे में बारिश से भारी मलबा आने के कारण वाहन चालक ने सभी बच्चों को वाहन के आगे न जा पाने की बात कहते हुए उतार दिया। इसके बाद सभी पैदल गदेरा पार करते हुए घर की ओर लौटने लगे। इसी दौरान ऊपर से एक पेड़ मलबे के साथ आ गया, जिसकी चपेट में गौरव आ गया। साथियों ने 108 सेवा के माध्यम से गौरव को सीएचसी पाबौ में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गौरव के पिता भगत सिंह गुडगांव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह भी पिता के साथ ही रहता था। कोविड महामारी के चलते वह गांव आया था। गौरव का एक बड़ा और एक छोटा भाई है। प्रभारी एसडीएम चाकीसैण श्याम सिंह राणा का कहना है कि स्योली तल्ली गांव निवासी गौरव रावत की पेड़ व मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई है। वहीं मंगलवार को कंडारस्यूं चार के राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र मोहन ने गांव पहुंच पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed