{"_id":"675484593041dcb9c90bdb00","slug":"chhavi-got-selected-in-volleyball-and-sachin-got-selected-in-kabaddi-pauri-news-c-5-1-gkp1010-565106-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: छवि का वॉलीबाल व सचिन का कबड्डी में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: छवि का वॉलीबाल व सचिन का कबड्डी में हुआ चयन
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी जिले के दो होनहार छात्र व छात्रा अब उत्तराखंड की टीम से कबड्डी व वॉलीबाल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला खेल समंवयक कमल उप्रेती ने बताया कि 68वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के तहत अंडर 14 के बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में विकासखंड पोखड़ा की कक्षा आठ की छात्रा छवि का चयन हुआ है।
यह प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 10 से 14 दिसंबर को आयोजित होगी। बताया कि राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता महाराष्ट्र के अमरावती में 10 से 12 दिसंबर को होगी। जिले के छात्रों के चयन पर सीईओ पौड़ी नागेंद्र बर्थवाल व डीईओ माध्यमिक रणजीत सिंह ने खुशी जताई है। इसके अलावा प्रदीप रावत, ललित बिष्ट, मुकेश असवाल, वीरेंद्र रावत और स्कूल के प्रधानाध्यापक चयन सिंह रावत ने दोनों छात्रों के चयन पर बधाई दी है।