फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Changing time and location in challan chit will be investigated

चालान चिट में समय व स्थान बदले जाने की होगी जांच

Wed, 13 Nov 2019 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Changing time and location in challan chit will be investigated
पौड़ी में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर को ज्ञापन सौंपते छात्र। - फोटो : PAURI
दोपहिया वाहन के चालान चिट में समय व स्थान बदले जाने को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दे दिए हैं। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर के छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

बुधवार को बीजीआर परिसर पौड़ी के छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से मुलाकात की। छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी व एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने बताया कि बीते 31 अक्तूबर को पुलिस ने पौड़ी निवासी विकास का चालान किया था। कहा कि चालान शाम साढे़ चार बजे एजेंसी चौक पर किया गया था, लेकिन पुलिस ने चालान चिट में चालान का स्थान खांड्यूसैंण व सुबह साढे़ चार बजे दर्ज किया है। जबकि खांड्यूसैंण एजेंसी चौक से करीब 7 किमी दूर है। उन्होंने बताया कि विकास के स्थान व समय बदले जाने पर विरोध करने पर मौजूद एसआई ने उसके साथ अभद्रता करने के साथ ही थप्पड़ जड़ दिया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। इस अवसर पर विकास, अमित, रवि, गौरव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed