फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Change in exam centers due to less number of students

छात्र संख्या कम होने पर परीक्षा केंद्रों में बदलाव

Fri, 06 Aug 2021 05:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Change in exam centers due to less number of students
अंतिम सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के चलते एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विवि ने परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। विवि के सहायक कुलसचिव (परीक्षा) अरविंद कुमार ने बताया कि पीजी कॉलेज गोपेश्वर/जोशीमठ/नागनाथ पोखरी/गैरसैंण/तलवाड़ी/कर्णप्रयाग/जखोली/रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि/देवप्रयाग/नैखरी/पौखाल का परीक्षा केंद्र बिड़ला परिसर श्रीनगर बनाया गया है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार/चौबट्टाखाल/वेदीखाल/थलीसैंण/नैनीडांडा/सतपुली/जयहरीखाल का परीक्षा केंद्र बीजीआर परिसर पौड़ी होगा। राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी/नई टिहरी के परीक्षार्थी एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में परीक्षा देंगे। लंबगांव/अगरोड़ा धारमंडल का परीक्षा केंद्र बालगंगा महाविद्यालय सैंदुल कैमर बनाया गया है। राजकीय महाविद्यालय पुरोला/त्यूणी/नैनबाग/बड़कोट/चकरौता/नरेंद्रनगर/डोईवाला/डाकपत्थर का परीक्षा केंद्र डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून होगा। वहीं, राजकीय महाविद्यालय लक्सर के परीक्षार्थी बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed