फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Central oxygen system will be installed in District Hospital Pauri

जिला अस्पताल पौड़ी में लगेगा सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम

Wed, 27 May 2020 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Central oxygen system will be installed in District Hospital Pauri
जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव व रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक ली। डीएम ने जिला अस्पताल पौड़ी में सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम लगाने और डाक्टरों की तीन टीमें गठित कर एक-एक सप्ताह में ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही एक टीम आपातकाल के लिए रिजर्व रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय सभागार में डीएम ने डॉक्टरों व सीएमओ पौड़ी से प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने कोविड के उपचार से जुड़े डाक्टरों को समय पर पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट उपलब्ध कराने, कोटद्वार बेस अस्पताल आइसोलेटेड, डेडीकेट अस्पताल के रूप में विकसित करने निर्देश दिए। साथ ही कोटद्वार में 4, जिला अस्पताल पौडी में 2 डीपफ्रीज लेने की सहमति दी। साथ ही जिला अस्पताल पौड़ी, बेस अस्पताल कोटद्वार में कोरोना संदिग्ध भर्ती रोगियों के भोजन के बिलों के भुगतान के लिए पांच-पांच लाख की धनराशि एसडीआरएफ मद से जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज बहुखंडी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस राणा, एसीएमओ डा. रमेश कुंवर, डा. अमित रौतेला, डा. आशीष गुसांई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed