फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Caution should be taken in advance in view of the Yatra: Avimukteshwarananda

यात्रा को देख पहले से ही बरती जाए सतर्कता : अविमुक्तेश्वरानंद

Sat, 26 Apr 2025 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Caution should be taken in advance in view of the Yatra: Avimukteshwarananda

विज्ञापन
श्रीनगर। ज्योतिर्मठ के लिए निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना को देखते हुए सरकार उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने पर विचार कर रही थी, लेकिन यदि यात्रा रोकनी है तो अमरनाथ यात्रा रोकी जानी चाहिए। जिसका व्यावहारिक प्रभाव सीधे कश्मीर के लोगों से है। बदरी-केदार मंदिर धर्मशाला में पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के लिए सरकार को पहले ही सतर्कता बरतनी चाहिए। बदरीनाथ में मास्टर प्लान के कार्यों को लेेकर उन्होंने कहा कि वहां पर हमारे तीर्थ और देवस्थान हैं, उनको न छेड़ा जाए। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद भारत की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार अब चुनाव प्रचार में लग गई है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गायों के संरक्षण के लिए गो प्रतिष्ठा आंदोलन शुरू किया गया है। देश की राजनीतिक पार्टियों से अपेक्षा थी कि वह गाय के संरक्षण के लिए आगे आएंगे, लेकिन कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed