{"_id":"5f189c2f8ebc3e638e078582","slug":"case-shrinagar-news-jmu21490529","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले में दो लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले में दो लोगों पर केस
विज्ञापन
पुलवामा। जिले में स्वास्थ्य कर्मियों पर हाल ही में हुए हमले के दो मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ये हमले लसीपोरा के कोविड केयर सेंटर और त्रिखल गांव में हुए थे। आरोपियों के दोषी पाए जाने पर छह महीने कैद और एक से पांच लाख तक जुर्माने की सजा हो सकती है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि कोरोना काल में एक तो स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की जान बचाने में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ उन पर हमले हो रहे हैं। यह बेहद निंदनीय है।
मालूम हो कि पुलवामा के त्रिखल गांव में स्वास्थ्य कर्मियों पर कुछ दिन पहले हमला हुआ था। तब स्वास्थ्य कर्मी दो कोविड पॉजिटिव मरीजों को एक आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट करने गए थे। वहीं कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। इसमें एक डॉक्टर और एक अन्य कर्मी घायल हुए थे। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के साथ भी मारपीट की गई थी। वहीं लसीपोरा के कोविड केयर सेंटर में भी कुछ दिन पहले मरीजों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला कर दिया। सेंटर में तोड़फोड़ कर लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।इसमें दो स्वास्थ्य कर्मी घायल हुए थे। सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था।