{"_id":"630a5a5d8cd7121fa211bba7","slug":"case-on-three-for-abetting-the-suicide-of-a-teenager-pauri-news-drn4210687147","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को आत्महत्या के उकसाने के आरोप में तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर को आत्महत्या के उकसाने के आरोप में तीन पर केस
विज्ञापन
तहसील पौड़ी क्षेत्र में एक किशोर को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए दंपत्ती सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने जांच शुरू कर ली है। बीते मंगलवार को एक किशोर का शव घर की छत की बल्ली पर चुन्नी के सहारे लटका मिला था।
क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि बीते 23 अगस्त मंगलवार देर शाम को एक किशोर शाम को ट्यूशन से घर लौटा था। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। परिजन जब घर लौटे तो किशोर छत की बल्ली के सहारे चुन्नी पर लटका था। परिजनों ने उसे नीचे उतार और तत्काल 108 सेवा से अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
शनिवार को किशोर के पिता ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के एक दंपत्ती सहित तीन लोगों पर उनके बेटे पर चोरी का झूठा इलजाम लगाया। इससे वह परेशान हो गया और उसने आत्महत्या कर ली। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर दंपत्ती सहित तीन लोगों के खिलाफ किशोर को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली गई है।