फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Campus placement of 11 students of GB Pant Institute horse racing

Pauri News: जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी के 11 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

Tue, 17 Dec 2024 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Campus placement of 11 students of GB Pant Institute horse racing

विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के इलेक्ट्रीकल व बायोटेक इंजीनियरिंग के 11 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हो गया है। प्लैनेट स्पार्क और एकेडेमोर में 7 छात्रों का 6 लाख और 4 का 6.5 लाख के वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ है। छात्रों के प्लेसमेंट पर संस्थान के निदेशक प्रो. वीएन काला व टीपीओ डाॅ. केएस भाटिया ने शुभकामनाएं दी हैं। संस्थान में दिसंबर माह के पहले पखवाड़े में आयोजित तीन प्लेसमेंटों में 99 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट मिल चुका है।जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में बीते 16 दिसंबर को नोएडा की दो मल्टीनेशनल कंपनियों ने छात्रों के कैंपस प्लेसमेंट के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। कंपनियों ने परीक्षा के बाद 11 छात्रों का चयन किया है। संस्थान के टीपीओ डा. केएस भाटियां ने बताया कि संस्थान के 7 छात्रों का चयन एकेडेमोर में हुआ है। जिनमें इलेक्ट्रिकल के 5 व बायोटेक के 2 छात्र शामिल हैं।
जिन्हें 6 लाख के वार्षिक पैकेज पर चयनित किया गया है। बताया कि इलेक्ट्रिकल व बायोटेक के 2-2 छात्रों का 6.5 लाख वार्षिक पैकेज पर प्लैनेट स्पार्क में चयन हुआ है।
विज्ञापन

टीपीओ भाटिया ने बताया कि 2 व 3 दिसंबर को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 52 छात्रों व 12 दिसंबर को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 36 छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है। बताया कि प्लैनेट स्पार्क और एकेडेमोर कंपनियां शिक्षा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कार्यरत हैं, जो ग्राहक-विशिष्ट समाधान प्रदान करती हैं। टीपीओ डाॅ. भाटिया ने कहा संस्थान प्रशासन निरंतर छात्रों के प्लेसमेंट को लेकर बेहतर वातावरण बनाने में जुटा है। इस दौरान प्लेसमेंट समन्वयक डा. सचिन नेगी, डॉ. सुरेश चंद्र फुलारा ने अहम सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed