{"_id":"6aedb9032230de6af20b6ed0","slug":"body-of-21-year-old-youth-found-in-his-house-in-srinagar-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-128318-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्रीनगर में 21 वर्षीय युवक का घर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्रीनगर में 21 वर्षीय युवक का घर में मिला शव
विज्ञापन
श्रीनगर। उप जिला अस्पताल श्रीनगर के पीछे आवासीय कालोनी में 21 वर्षीय युवक का बृहस्पतिवार शाम शव मिला। युवक श्रीनगर में बिजली के सामान की दुकान संचालित करता था। मृतक की पहचान सर्वेश कुमार (21) पुत्र विनोद कुमार, निवासी संयुक्त अस्पताल के निकट, श्रीनगर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। कोतवाली श्रीनगर के एसएसआई पंकज तिवारी ने बताया कि परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में युवक की ओर से आत्मघाती कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। कहा पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
-- -- -- -- --
पुलिस ने गढ़वाल विवि छात्र संघ विवि प्रतिनिधि व पूर्व उपाध्यक्ष को लिया हिरासत में
श्रीनगर। आइसा कार्यकर्ता एवं गढ़वाल विवि के छात्र संघ में विवि प्रतिनिधि युवराज व पूर्व उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल को पुलिस ने पौड़ी चुंगी में देहरादून में गृहमंत्री अमित शाह की रैली के दौरान होने वाले विरोध प्रदर्शन में जाने के दौरान हिरासत में ले लिया। शिवांक ने बताया कि उन्होंने गांधी पार्क में एकत्रित होना था। सुबह सात बजे पौड़ी चुंगी पर पुलिस ने बाइक से उतारकर जबरन हिरासत में ले लिया। इस दौरान शिवांक व युवराज ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध जताया व अंकिता भंडारी को न्याय दो के नारे लगाए।