फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Block chain technology is a game changer in the field of supply chain management

आपूर्ति श्रंखला प्रबंधन के क्षेत्र में गेम चेंजर है ब्लॉक चेन तकनीक

Tue, 21 Jul 2020 05:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Block chain technology is a game changer in the field of supply chain management
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में ब्लाक चेन पर आयोजित वेबिनार के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने ब्लाक चेन तकनीक को आपूर्ति श्रंखला प्रबंधन के क्षेत्र में गेम चेंजर बताया। कहा कि हर तरह की हैकिंग से सुरक्षित इस तकनीक का उपयोग आपूर्ति श्रंखला को पूरी तरह बदल देगा। विशेषज्ञों ने लॉजिस्टिक उद्योग, ट्रफल, एथेरेयम आदि को लेकर भी विस्तार से जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

मंगलवार को वेबिनार का शुभारंभ आईआईटी रायपुर के प्रो. रुहुल अमीन ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आपूर्ति श्रंखला प्रबंधन के क्षेत्र में ब्लाक चेन तकनीक गेम चेंजर साबित हो सकती है। कहा कि ब्लॉक चेन में लेनदेन के साथ, नई जानकारी जोड़ी जा सकती है, लेकिन पिछली कोई भी जानकारी (जो ब्लॉकों में संग्रहीत है) को संपादित, समायोजित या परिवर्तित नहीं किया जा सकता है। प्रो. अमीन ने कहा कि क्रिप्टोग्राफी का उपयोग करते हुए ब्लॉकचेन इससे पहले प्रत्येक ब्लॉक के साथ नए जोड़े गए ब्लॉक की सामग्री को जोड़ता है। इस तरह श्रृंखला में पिछले ब्लॉक की सामग्री में कोई भी परिवर्तन ब्लॉकों में डेटा को अमान्य कर देता है। उन्होंने कहा कि ब्लॉकचेन आज की आपूर्ति श्रृंखलाओं की पारदर्शिता को बढ़ाते हुए जटिलता को खत्म करने में भी मदद करता है। साथ ही ब्लॉकचेन आपूर्ति श्रृंखला और लॉजिस्टिक्स उद्योग को बदल सकते हैं। विवेक टम्टा ने कहा कि ब्लाक चैन में बहुत सारी अलग-अलग डिजिटल संपत्तियों के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। कहा कि ब्लाक चैन से वित्तीय सेवाओं, गेम्स और एप्स का बाजार आपके डेटा को नहीं चुरा सकता है। वेबिनार का संचालन डा. भूमिका गुप्ता व डा. सुरभि लिंगवाल ने किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. एमपीएस चौहान, वेबिनार संरक्षक प्रो. एसके वर्मा, विभागाध्यक्ष प्रो. एचएस भदौरिया, प्रो. मयंक अग्रवाल, वीएम ठक्कर, जोगेंद्र कुमार, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed