फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Birla Campus won the Inter-College Championship.

Pauri News: अंतर महाविद्यालय चैम्पियनशिप बिड़ला परिसर के नाम रही

Sun, 30 Nov 2025 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 30 Nov 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
Birla Campus won the Inter-College Championship.
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़़वाल विवि कि 48वीं अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में गढ़़वाल विवि के तीनों परिसरों सहित सम्बद्ध महाविद्यालय के छात्रों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि गढ़़वाल विवि के उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. विजय ज्योति ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में एसआरटी कैंपस टिहरी के धीरज सिंह और महिला वर्ग में बिड़ला परिसर की खुशी बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ धावक से सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में बिड़ला परिसर ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चैम्पियनशिप अपने नाम की। आरएमवी पैठाणी 28 अंक प्राप्त कर उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में 88 अंक प्राप्त कर बिड़ला परिसर ने चैंपियनशिप कब्जाई। डीएवी (पीजी) काॅलेज देहरादून 59 अंक प्राप्त कर उपविजेता रही। प्रतियोगिता की ओवरआल चैम्पियनशिप बिड़ला परिसर के नाम रही। डीएवी (पीजी) काॅलेज देहरादून उपविजेता रहा। मौके पर गढ़़वाल विवि के खेल निदेशक डाॅ. जेपी मेहता, उपनिदेशक मोहित बिष्ट, सचिव वंदना डोभाल, डाॅ. धनश्याम ठाकुर, डाॅ. मुकुल पंत, गुरुदीप सिंह, सुदीप कुमार, दिनेश, सोनू कुमार सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed