फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bike rider dies due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 08 Feb 2022 09:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision
एक टैक्सी ने बाइक सवार स्टांप विक्रेता को टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। जबकि वाहन चालक फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी के तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

आंचल डेरी निवासी धीरेंद्र रावत (62) श्रीनगर तहसील में स्टांप विक्रेता का काम करते थे। सोमवार शाम वह बाइक से घर जा रहे थे कि घर से कुछ दूरी पर एक बेकाबू टैक्सी उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकरा गई और क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि रावत की पसलियां टूट गईं और वह लहूलुहान हो गए। वहीं, वाहन चालक मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसएसआई रणवीर रमोला ने बताया कि मृतक की पत्नी राजकुमारी देवी की तहरीर के आधार पर अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि टैक्सी के मालिक/चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed