फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bike parked on the side of national highway in Devprayag stolen

Pauri News: देवप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खड़ी बाइक चोरी

Sat, 01 Feb 2025 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bike parked on the side of national highway in Devprayag stolen
देहरादून से देवप्रयाग रिश्तेदारी में आए युवक की बाइक को चोर उठा ले गए हैं। युवक ने थाना देवप्रयाग में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाकर पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार को देहरादून निवासी प्रियांशु, देवप्रयाग की कृष्णचौरी बस्ती में अपनी रिश्तेदारी में आया था। उसने अपनी बाइक को राजमार्ग किनारे खड़ा किया था। शनिवार सुबह वापस लौटने पर उसे राजमार्ग पर अपनी बाइक नहीं मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ में जब बाइक की कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी को खंगाला जिसमें शुक्रवार रात हेलमेट पहने दो लोग बाइक का लॉक तोड़कर उसे उठाकर ले जाते दिखे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed