{"_id":"62a4bb5013a9b41d7532c9f3","slug":"ba-bsc-and-bcom-students-will-get-digital-degree-shrinagar-news-drn4142949108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्रों को मिलेगी डिजीटल डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्रों को मिलेगी डिजीटल डिग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी हैं। अब छात्र डिजीलॉकर फ्लेटफार्म से अपनी डिग्री डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल विवि ने वर्ष 2018 से 20 तक के बीए, बीएससी व बीकॉम के छात्र-छात्राओं की डिग्री और वर्तमान में संपन्न हुई परीक्षाओं के ग्रेड कार्ड डिजीलॉकर में अपलोड किए हैं। यह सुविधा मिलने से छात्रों को डिग्री के लिए विवि मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यूजीसी (विवि अनुदान आयोग) के निर्देशानुसार डिजीटल डिग्री मान्य है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शैक्षणिक निक्षेपगार (नेशनल एकेडमिक डिपॉजटरी) के माध्यम से डिग्री, मार्कशीट एवं अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों का ऑनलाइन भंडार बनाने के लिए कहा है। इसके लिए संस्थान को नेड में पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत छात्र-छात्राएं इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजीलॉकर पोर्टल से अपना शैक्षणिक दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।
इसी क्रम में गढ़वाल विवि ने वर्ष 2018, 19 और 20 के छात्र-छात्राओं की डिग्री डिजीलॉकर मेें अपलोड कर दी है। विवि के ई -गवर्नेंस समन्वयक डॉ. प्रीतम सिंह नेगी ने बताया कि डिजीलॉकर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को उनकी डिग्री ऑनलाइन देने की व्यवस्था की गई है। विवि के नेड सेल के नोडल अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह रौथाण की टीम ने प्रथम चरण में बीए, बीएससी और बीए के छात्र-छात्राओं की डिग्री अपलोड की है। इसके अलावा जो रिजल्ट खुल रहे हैं, उनके ग्रेड कार्ड भी अपलोड किए जा रहे हैं। जल्दी स्नातकोत्तर एवं अन्य परीक्षाओं की डिग्री एवं ग्रेड कार्ड भी डिजीलॉकर में अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ऐसे करें डिजीलॉकर का प्रयोग
छात्र-छात्राओं को डिग्री प्राप्त करने के लिए मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से डिजीलॉकर एप डॉउनलोड करना होगा। इसमें पंजीकरण के लिए आधार कार्ड नंबर भरना होगा। तत्पश्चात एजूकेशन कैटेगरी में एचएनबीजीयू पर क्लिक करना होगा। यहां पर रोल नंबर, नामांकन संख्या और उत्तीर्ण वर्ष भरकर छात्र-छात्राएं अपनी डिजीटल डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।