फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ayush became the best power lifter by lifting 478 kg weight

Pauri News: 478 किग्रा वजन उठाकर आयुष बने सर्वश्रेष्ठ पावर लिफ्टर

Tue, 05 Nov 2024 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Ayush became the best power lifter by lifting 478 kg weight

विज्ञापन
पौड़ी। जिला प्रशासन व खेल विभाग की संयुक्त पहल पर आयोजित पावर लिफ्टिंग में युवाओं ने दमखम दिखाया है। चार भार वर्ग में आयोजित पावर लिफ्टिंग में आयुष नवानी ने 478 किग्रा वजन उठाकर सर्वश्रेष्ठ पावर लिफ्टर का खिताब जीता।

कंडोलिया स्थित खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान ने किया। बताया कि युवाओं के बीच प्रतियोगिता को चार वर्गों में आयोजित की जा रही है। उन्होंने युवाओं को एहतियात के साथ व क्षमता के अनुसार पावर लिफ्टिंग के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता की शुरुआत एक से 53 किग्रा भार वर्ग से हुई। जिसमें पीयूष कोटनाला प्रथम, विकास द्वितीय व अनुज नेगी तृतीय रहे।
विज्ञापन

60- 65 किग्रा में यश जुगरान ने पहला, अमन सैफी ने दूसरा व सूर्यांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 70- 75 किग्रा में अनुराग रावत प्रथम, अजय नेगी द्वितीय व श्रीशांत जुगराने ने तृतीय स्थान पाया। 80 -85 किग्रा में आयुष नवानी ने पहला, आकाश नेगी ने दूसरा व आयुष भंडारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता और उपविजेताओं को पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गंगा प्रसाद, प्रवेंद्र रावत, चंद्रमोहन उनियाल, सुनील रावत, विनोद कुकरेती और योगेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed