{"_id":"698b67ecd538d610dd0f2168","slug":"awareness-created-on-protection-from-internet-pauri-news-c-5-1-drn1086-898642-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: इंटरनेट व साइबर ठगी से बचाव पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: इंटरनेट व साइबर ठगी से बचाव पर किया जागरूक
Tue, 10 Feb 2026 10:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने कलेक्ट्रेट सभगार में आयोजित की कार्यशाला
पौड़ी/ पाबौ। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की ओर से मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में इंटरनेट और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना व साइबर सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रभारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत काला ने प्रतिभागियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग,साइबर खतरों और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने फिशिंग, ओटीपी/यूपीआई धोखाधड़ी, हानिकारक सॉफ्टवेयर व जासूसी सॉफ्टवेयर, डीपफेक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आदि मामलों के प्रति सतर्क रहने को कहा। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी बताया। कार्यशाला में डीईओ माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, नायब तहसीलदार पूरण प्रकाश रावत, जिला खेल समन्वयक योगंबर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। उधर, जीआईसी सीकू में साइबर हाइजीन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय परियोजना से जुड़े डॉ. अतुल बमराड़ा रहे। इस अवसर पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं जिया नेगी, जयंती, अभिराज एवं राधिका को भी छवि सेवा फाउंडेशन एवं मॉन इंडिजीनियस सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया गया।