फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   As the cold increases, the number of patients suffering from nose bleeding increases.

Pauri News: ठंड बढ़ते ही नाक से खून आने के मरीज बढ़े

Thu, 29 Oct 2026 04:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
As the cold increases, the number of patients suffering from nose bleeding increases.
श्रीनगर। सर्दी के साथ ही उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर में नाक से खून आने की शिकायत लेकर मरीज पहुंचने लगे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन दो से तीन मरीज इस परेशानी के साथ पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, ठंड में हवा शुष्क होने से नाक की अंदरूनी झिल्ली में सूखापन आ जाता है। वहीं, उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों को भी इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।उपजिला चिकित्सालय के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. दिगपाल दत्त ने बताया कि सर्दियों में नाक की अंदरूनी झिल्ली सूखने से रक्तस्राव की समस्या हो सकती है। ठंड के मौसम में रक्तचाप में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। ऐसे में हाई बीपी के मरीज नियमित रूप से रक्तचाप की जांच कराएं और दवाइयां समय पर लें।
विज्ञापन


50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत--डॉ. दत्त के अनुसार, 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को इस समस्या के प्रति विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। नाक से खून आने पर सिर पीछे करने के बजाय थोड़ा आगे झुकाएं और नाक के नरम हिस्से को लगातार 10 से 15 मिनट तक दबाकर रखें। इसके बावजूद खून बंद न हो या बार-बार ऐसी परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed