फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   arrest

फर्जी निगेटिव रिपोर्ट देने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
arrest
श्रीनगर। श्रीनगर पुलिस ने बिना टेस्ट किए कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट बनाकर देने वाले दो ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी जम्मू का है। जानकारी के अनुसार कोठीबाग पुलिस स्टेशन को मंगलवार को एक शिकायत मिली थी कि टीआरसी में बिना टेस्ट किए कोविड की निगेटिव रिपोर्ट दी जाती है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वो अपने परिवार वालों के साथ जम्मू जाने के लिए टीआरसी पहुंचा जहां उसने दो ड्राइवरों से जम्मू जाने के लिए कोविड प्रोटोकॉल के लिए पूछा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने उनसे उनके आधार कार्ड मांगे और करीब 15 मिनट के बाद बिना टेस्ट किए उनकी निगेटिव रिपोर्ट लेकर आ गए। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पाया गया कि ये ड्राइवर लोगों को धोखा दे रहे हैं और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। इस संदर्भ में पुलिस ने आईपीसी की धारा 420ए 468ए 269 के अंतर्गत दर्ज कर तफतीश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने दोनों ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास निगेटिव रिपोर्ट्स भी मिली हैं। पकड़े गए ड्राइवरों की शिनाख्त नवाब बाग जम्मू के ओंकार सिंह पुत्र ठाकुर सिंह और बेमिना श्रीनगर के नजीर अहमद खांडे पुत्र अब्दुल खालिक के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed