फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Answer key of PG entrance exam released

Pauri News: पीजी प्रवेश परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी

Tue, 06 Aug 2024 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 06 Aug 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
Answer key of PG entrance exam released
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की पीजी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी (आंसर की) जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं किसी विषय के किसी प्रश्न में यदि अपनी आपत्ति दर्ज कराना चाहे, तो वे आठ अगस्त शाम पांच बजे तक कोर्डिनेटर प्रवेश परीक्षा सेल के ई-मेल coordinatoreecell@gmail.com पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल केंद्रीय विवि की पीजी प्रवेश परीक्षा 8 से 13 जुलाई को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें करीब साढ़े सात हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। करीब 56 विषयों में प्रवेश के लिए हुई प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित करने से पूर्व विवि ने अलग-अलग विषयों की उत्तर कुंजी जारी की है।
विज्ञापन

विवि के प्रवेश परीक्षा सेल के समन्वयक प्रो. अनिल नौटियाल ने बताया कि उत्तर कुंजी विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने-अपने विषय के प्रश्नों के सही उत्तरों के विकल्प देख सकते हैं। यदि कोई अभ्यर्थी किसी विषय के किसी प्रश्न में अपने आपत्ति दर्ज करना चाहता हो, वे सात व आठ अगस्त को करा सकता है। अपनी आपत्ति तथा उससे संबंधित आवश्यक साक्ष्य भी संलग्न कर प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed