{"_id":"64a588675bc613d7a30d5aa5","slug":"annual-meeting-of-garhwal-mandal-multipurpose-pauri-news-c-5-1-drn1030-193097-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बैठक में 95 लाख का बजट किया पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बैठक में 95 लाख का बजट किया पारित
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल बहुउददेशीय सहकारी समिति लिमिटेड पौड़ी गढ़वाल की वार्षिक बैठक में आगामी वर्ष के लिए 95 लाख, 85 हजार 800 रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया। बैठक में सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत वर्चुअल जुड़े।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी शामिल हुईं। इस दौरान सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत वर्चुअल जुड़े। उन्होंने समिति को हरसंभव सहायता देने की बात कही। समिति के अध्यक्ष संपत सिंह रावत ने कहा कि कोविड काल में समिति ने शुद्ध लाभ अर्जित किया। इस दौरान सबसे ज्यादा असर समिति की बस सेवा व पैट्रोल पंपों पर पड़ा। फिर भी संचालक मंडल के सहयोग व सरकार से बेहतर प्रयास से लाभ प्राप्त हुआ। नए टैंकरों व आधुनिक मशीनों की खरीद आदि शामिल रहे। बैठक का संचालन मनीषा बहुगुणा ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, समिति सचिव रमेश चंद्र उप्रेती, संचालक मंडल के सदस्य मनोज गुसांई, सरस्वती नेगी, सीता देवी, गौरव नेगी, जगमोहन सिंह आदि शामिल रहे।