फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Angry people stormed Public Works Department office due to debris entering houses

घरों में मलबा घुसने से गुस्साएं लोगों ने लोनिवि दफ्तर को घेरा

Mon, 06 Jul 2020 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Angry people stormed Public Works Department office due to debris entering houses
शहर के भक्तियाना क्षेत्र में पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का पानी घरों और दुकानों में घुसने से आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग के दफ्तर का घेराव किया। बाद में उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका की वजह से वह दोहरी मार झेल रहे हैं। पिछले साल तक राजमार्ग का पानी उनके घरों में घुसता था। अब पालिका ने डांग गांव का नाला भी उनकी बस्ती में छोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार को पालिका के सभासद हिमांशु बहुगुणा के नेतृत्व में स्थानीय निवासी लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों का घेराव कर विभाग की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया। कहना था कि हर साल वह पौड़ी राजमार्ग से आने वाले पानी और मलबे की समस्या झेल रहे हैं। दो दिन में कुछ ही घंटों की बारिश में बस्ती का बुरा हाल हो गया। लोनिवि ने राजमार्ग के नाले को बस्ती के ऊपर छोड़ा है, जिससे सभी को दिक्कत हो रही है। बहुगुणा ने बताया कि लोनिवि ने काम अधूरा छोड़ा हुआ है। भक्तियाना में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिर्फ एक ही ओर फुटपाथ बनाया गया है। यदि पानी की निकासी को ठीक नहीं किया गया और दोनों ओर फुटपाथ नहीं बने तो स्थानीय लोग लोनिवि के दफ्तर में धरने पर बैठ जाएंगे। घेराव करने वालों में पालिका सभासद पूजा गौतम, प्रमिला भंडारी, कुशाल रावत, विनीत पोस्ती, सूरज व अनूप बहुगुणा, दिनेश उनियाल, प्रकाश सती और प्रदीप नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed