फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Anger over removing freedom fighter's name from reception

स्वागत द्वार से स्वतंत्रता सेनानी का नाम हटाने पर आक्रोश

Mon, 07 Dec 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Anger over removing freedom fighter's name from reception
बीरोंखाल ब्लाक की ग्राम पंचायत नौगांव से लगे रामनगर-बुबाखाल हाईवे पर बने स्वागत द्वार से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम हटाने पर परिजनों ने आक्रोश जताया। उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजा और स्वागत द्वार पर स्वतंत्रता सेनानी का नाम अंकित करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. नंदन सिंह कंडारी के पुत्र आनंद सिंह व विक्रम सिंह कंडारी ने कहा कि उनके गांव में रामनगर-बुबाखाल हाईवे पर करीब 20 वर्ष पूर्व स्वागत द्वार बनाया गया था। इस द्वार पर आजाद हिंद फौज के वीर सैनिक स्व. नंदन सिंह कंडारी का नाम अंकित था। वर्तमान में ग्राम पंचायत की ओर से इस पुराने द्वार को ध्वस्त कर उसके स्थान पर नए स्वागत द्वार का निर्माण करवाया गया लेकिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम अंकित नहीं किया गया। यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का अपमान है। दिनेश सिंह, चंपा देवी, माया देवी, हर्षपाल सिंह, रमेश सिंह, सुधीर सिंह आदि ने डीएम से स्वागत द्वार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम अंकित करवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed