फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   After the protest of women, the forest department put up a cage

महिलाओं के प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Wed, 29 Sep 2021 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
After the protest of women, the forest department put up a cage
गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से लगाया गया पिंजरा। - फोटो : SHRINAGAR
गंगा दर्शन बैंड के पास गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग के लिए उफल्डा की महिलाओं ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे जाम कर दिया। महिलाओं को मनाने के लिए वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची लेकिन महिलाओं ने पिंजरा पहुंचने के बाद ही सड़क से उठने की बात कही। जब पौड़ी से पिंजरा भेजा गया, तब महिलाओं ने जाम खोला।
विज्ञापन

23 सितंबर को जंगल में घास लेने गई सुधा बिष्ट को गुलदार ने गंगादर्शन बैंड के पास घायल कर दिया था। तब से स्थानीय महिलाएं गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग कर रही थीं लेकिन वन विभाग ने पिंजरा नहीं लगाया। इससे आक्रोशित महिलाओं ने गंगा दर्शन बैंड के पास पौड़ी राजमार्ग को उसी स्थान पर जाम कर दिया, जहां पर गुलदार ने महिला पर हमला किया था। महिलाओं का कहना था कि गुलदार के आतंक से वह घास काटने नहीं जा पा रही हैं। पिछले दिनों आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाते हुए पिंजरा लगाने की मांग की गई थी, तब प्रशासन ने कार्रवाई की बात की थी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जाम लगने से पौड़ी और श्रीनगर के बीच आवाजाही कर रहे लोग परेशान हो गए। गढ़वाल विवि के कई छात्र-छात्राएं परीक्षा देने जा रहे थे। वो भी फंस गए हालांकि महिलाओं ने उनके वाहनों को आवाजाही की छूट दे दी। नायब तहसीलदार मोहन सिंह बिष्ट, कोतवाल हरिओम राज चौहान और डिप्टी रेंजर एएस रावत ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं अड़ी रहीं। अधिकारियों की ओर से जब बताया गया कि पौड़ी से पिंजरा भेज दिया गया है। तब महिलाएं सड़क से हट गईं। इधर, रेेंजर अनिल भट्ट ने बताया कि गंगा दर्शन बैंड के पास पिंजरा लगा दिया गया है।

गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग को लेकर गंगा दर्शन बैंड के समीप जाम लगाते उफल्ड़ा के ?

गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग को लेकर गंगा दर्शन बैंड के समीप जाम लगाते उफल्ड़ा के ?- फोटो : SHRINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed