फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   After the car collided, sticks and sticks were used on both sides, four injured

Pauri News: कार की टक्कर लगने पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार घायल

Sun, 18 Feb 2024 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
After the car collided, sticks and sticks were used on both sides, four injured
श्रीकोट बेस अस्पताल में भर्ती घायल स्थानीय लोग ---- संवाद
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर लक्ष्मोली के समीप की घटना, घायल अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर लक्ष्मोली के समीप एक कार में टक्कर लगने से उपजे विवाद ने चार लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया। दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। गंभीर घायलों को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया है।
शनिवार को सर्राफा कारोबारी ऋषिकेश निवासी मधुर मित्तल, अनिरुद्ध गुप्ता व देवकुमार किसी काम से श्रीनगर आए हुए थे। लौटते वक्त रात करीब नौ बजे उनकी कार लक्ष्मोली के समीप सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। हादसे के बाद कार सवार सभी लोग वाहन समेत मौके से भाग निकले, जिससे गुस्साए दुर्घटनाग्रस्त कार चालक लक्ष्मोली निवासी नरेंद्र सिंह अपने साथी मुकेश, जगदीश व ज्ञान सिंह को साथ लेकर आरोपियों का पीछा करने निकले।
विज्ञापन

उन्होंने बागवान के समीप आरोपी कार सवार लोगों को रोक लिया, जहां उन्होंने अपनी कार की मरम्मत करने की मांग रखी। बात इतनी बढ़ गई कि ऋषिकेश निवासी मधुर मित्तल, अनिरुद्ध व देवकुमार ने नरेंद्र सिंह के साथ उसके साथी मुकेश, जगदीश व ज्ञान सिंह की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करने के साथ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली निरीक्षक कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। देर शाम दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed