{"_id":"6a2fec5e7dcabe50c5074711","slug":"affiliation-signboards-mandatory-at-main-gates-of-affiliated-colleges-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123557-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड
Mon, 15 Jun 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 15 Jun 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय ने संबद्ध सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को मुख्य प्रवेश द्वार पर विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त होने का साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि निरीक्षण व अवलोकन के दौरान यह पाया गया कि कई संबद्ध कॉलेजों और संस्थानों के मुख्य द्वार, सूचना पट्टों और प्रचार-प्रसार सामग्री पर विश्वविद्यालय से प्राप्त संबद्धता का उल्लेख नहीं किया गया है। कहा यह संबद्धता नियमों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सभी संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों को पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर अपने मुख्य द्वार पर स्पष्ट रूप से यह दर्शाने वाला साइन बोर्ड स्थापित करना होगा कि संस्थान गढ़वाल विवि, श्रीनगर गढ़वाल से संबद्ध है। कहा निर्धारित समयावधि में निर्देशों का पालन नहीं करने वाले कॉलेजों व संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी। कहा इसका उद्देश्य संबद्ध संस्थानों की पहचान को स्पष्ट करना, छात्रों व अभिभावकों को सही जानकारी उपलब्ध कराना और संबद्धता संबंधी नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना है।