फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Affected guest teachers were not adjusted, anger

Pauri News: प्रभावित अतिथि शिक्षकों का नहीं हुआ समायोजन, आक्रोश

Thu, 20 Nov 2025 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 20 Nov 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Affected guest teachers were not adjusted, anger
श्रीनगर। पौड़ी जिले में एलटी सीधी भर्ती से प्रभावित हुए अतिथि शिक्षकों का समायोजन न होने पर प्रभावितों ने आक्रोश जताया है। कहा कि इससे उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट बना हुआ है। प्रभावित अतिथि शिक्षकों का कहना है कि 16 अक्तूबर से एक महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक उनके समायोजन नहीं हुआ है। सभी अतिथि शिक्षक भारी मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। कहा अन्य जिलों में समायोजन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। संघ के जिला महामंंत्री मनमोहन सिंह व उपाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने कहा कि जिला कार्यकारिणी द्वारा विगत कई दिनों से पूर्ण रूप से समायोजन के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई जा रही है, लेकिन उनकी सुध लेने को कोई तैयार नहीं है। कहा यदि प्रभावित अतिथि शिक्षकों का शीघ्र समायोजन नहीं होता है तो सभी प्रभावित अतिथि शिक्षक उग्र आंदोलन के लिए विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed