फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Advanced picture of modern India engraved in models: Anonymous

मॉडल बेहतर भविष्य की संकल्पना को दे रहे साकार रुप: बिष्ट

Tue, 04 Feb 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Advanced picture of modern India engraved in models: Anonymous
पौड़ी में आयोजित इंस्पायर अवार्ड में बाल वैज्ञानिक के मॉडल कर निरीक्षण करते निर्णायक। - फोटो : PAURI
जिला मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय इंस्पायर अवार्ड कार्यशाला संपन्न हो गई है। जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने सौर ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा आदि नवाचार के मॉडल प्रस्तुत किए। अतिथियों व निर्णायकों ने मॉडलों की जमकर सराहना की।
विज्ञापन

मंगलवार को जीजीआईसी पौड़ी में आयोजित जनपदीय इंस्पायर अवार्ड कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाल वैज्ञानिकों के मॉडल बेहतर भविष्य की संकल्पना को साकार रुप दे रहे हैं। उन्होंने मार्गदर्शक शिक्षकों को बाल वैज्ञानिकों की विज्ञान चेतना को सामाजिक उत्थान में उपयोगी बनाए जाने पर जोर दिया। विशिष्ठ अतिथि पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों में आधुनिक भारत की उन्नत तस्वीर उकेरी है। उन्होंने शिक्षकों से समाज की बेहतरी के लिए कार्य किए जाने का आह्वान किया। जनपदीय इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के जिला समन्वयक डीएस रावत ने बताया कि कार्यशाला के आखिरी दिन थलीसैंण, दुगड्डा, यमकेश्वर, द्वारीखाल, बीरोंखाल, नैनीडांडा, रिखणीखाल व जयहरीखाल के 137 बाल वैज्ञानिको ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नवेंद्र नेगी, मुकेश कुमेड़ी, डॉ नवनीत व राखी नेगी निर्णायक रहे। संचालन भवान सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर डीईओ माध्यमिक बीसी बहुगुणा, बीईओ पौड़ी विनीता शाह, जयदीप रावत, वीरेंद्र खंकरियाल, प्रमोद नौडियाल, संग्राम सिंह, तेजराम ममर्गाइं, रचना रावत, मातवर सिंह, अनूप बड़थ्वाल, वीरेंद्र गोदियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed