फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Additional Home Guard, Public Relations Officer (PRD) and police personnel will be deployed during the Yatra

Pauri News: यात्रा के दौरान तैनात रहेंगे अतिरिक्त होमगार्ड, पीआरडी व पुलिस के जवान

Tue, 14 Apr 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 14 Apr 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Additional Home Guard, Public Relations Officer (PRD) and police personnel will be deployed during the Yatra
श्रीनगर। चारधाम यात्रा के दौरान श्रीनगर पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कीर्तिनगर पुल से लेकर कलियासौड़ सिरोबगड़ तक पुलिस व प्रशासन की ओर से यात्रियों को किसी तरह की दिक्कतें न हों इसके लिए व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। इस दौरान ट्रैफिक अनियंत्रित न हो इसके लिए होमगार्ड, पीआरडी व पुलिस के अतिरिक्त जवान यात्रा मार्ग पर तैनात रहेंगे। कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि फरासू, पौड़ी चुंगी व कलियासौड़ के समीप गोवा बीच में पुलिस की अस्थायी चौकियां बनाई जाएंगी। साथ ही एनआईटी मैदान के पास कंट्रोल रूप स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा बढ़ने या राजमार्ग पर जाम, अवरुद्ध होने की स्थिति में डुंगरीपंथ व देवलगढ़ मोटर मार्ग से यात्रा का डायवर्जन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन की ओर से लोक निर्माण विभाग से व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है। साथ ही यात्रा मार्ग पर पानी की व्यवस्था के लिए जल संस्थान से समन्वय स्थापित किया गया है। यात्रा वाहनों की भीड़ अधिक होने पर आवास विकास मैदान व एनआईटी मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर यात्रा मार्ग पर सुरक्षा की व्यवस्था भी पुख्ता रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed