{"_id":"69dcea5a901b3147f30626fc","slug":"activist-ranjit-remembered-on-his-death-anniversary-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-121853-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: आंदोलनकारी रणजीत को पुण्य तिथि पर किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: आंदोलनकारी रणजीत को पुण्य तिथि पर किया याद
Mon, 13 Apr 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 13 Apr 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। राज्य आंदोलनकारी एवं गढ़वाल विवि के छात्र संघ सचिव रहे स्व. रणजीत सिंह भंडारी (पुन्नी) की पुण्यतिथि पर श्रीकोट गंगानाली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारियों, व्यापारियों व अन्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनसे जुड़े संस्मरण को याद किया। इस मौके पर मनवर सिंह भंडारी, धीरेंद्र सिंह भंडारी, विवेक, सीमा भंडारी, व्यापार सभा अध्यक्ष श्रीकोट नरेश नौटियाल, सचिव प्रमोद राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
देवप्रयाग। बैसाखी पर्व पर होने वाले स्नान को देखते हुए थाना देवप्रयाग क्षेत्र अंतर्गत संगम स्थल में संभावित श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर ने संगम घाट, रामकुंड का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, बैरिकेडिंग एवं पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए उन्होंने श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत चारधाम यात्रा रूट कीर्तिनगर पुल से सिरोबगड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्मिकों को यात्रा मार्गों पर व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश दिए। संचार
देवलगढ़ में आज लगेगा बिखोत मेला
श्रीनगर। गढ़वाल नरेशों की प्राचीन राजधानी देवलगढ़ में बिखोत मेला 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर गौरा देवी मंदिर में विशेष कार्यक्रम होगा जिसके तहत भगवती मां श्री गौरा देवी की मूर्ति को झूला झुलाया जाएगा। इसी के साथ राजराजेश्वरी मंदिर में श्रीयंत्र, श्री महाकाली यंत्र, श्री कामाख्या यंत्र के साथ श्री बटुक भैरव की विशेष पूजा के साथ यज्ञ की परंपरा निभाई जाएगी। राजराजेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी केपी उनियाल ने बताया कि बिखोत मेले की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। संवाद