फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   accident in srinagar, one died, three injured

वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 18 Jun 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
accident in srinagar, one died, three injured
खिर्सू-खेड़ाखाल मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम एक टैक्सी वाहन 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट और जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात लगभग सवा आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को कुलदीप सिंह ने सूचना दी कि चोरकंडी गांव के पास एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली से एसएसआई रणवीर रमोला और चौकी इंचार्ज कलियासौड़ अजय कुमार पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रमोला ने बताया कि वाहन लगभग 150 मीटर नीचे गिरा हुआ था। उसमेें 4 लोग सवार थे। हादसे में सोबत सिंह रावत (65) पुत्र इंद्र सिंह निवासी ग्राम मोल्ठा (रुद्रप्रयाग) की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से तीन घायलों को सड़क पर लाने के बाद अस्पताल भेजा गया। घायल वाहन चालक राकेश, गजेंद्र प्रसाद और रेखा देवी भंडई पोखरी (पौड़ी) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

रमोला ने बताया कि वाहन चालक राकेश वाहन में ही फंस गया था। उसको कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। उसे जिला अस्पताल पौड़ी भेजा गया है। शेष दो बेस अस्पताल में भर्ती हैं। दुर्घटना के शिकार लोग खेड़ाखाल से भंडई गांव आ रहे थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात तेज बारिश हो रही थी। धुंध भी छाई हुई थे। अनुमान है कि ड्राइवर ने मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed